{"_id":"6adf252e22823e01f10500a7","slug":"saim-ayub-released-from-pakistan-squad-for-odi-tri-series-sahibzada-farhan-named-replacement-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्रिकोणीय सीरीज: बीच टूर्नामेंट पाकिस्तान ने इस बल्लेबाज को टीम से किया बाहर! खराब फॉर्म सुधारने की दी सलाह","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
त्रिकोणीय सीरीज: बीच टूर्नामेंट पाकिस्तान ने इस बल्लेबाज को टीम से किया बाहर! खराब फॉर्म सुधारने की दी सलाह
Mon, 26 Oct 2026 03:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:32 PM IST
खराब फॉर्म से जूझ रहे सैम अयूब ने बल्लेबाजी सुधारने और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए पाकिस्तान की वनडे त्रिकोणीय सीरीज टीम से रिलीज होने का अनुरोध किया, जिसे पीसीबी ने स्वीकार कर लिया। उनकी जगह साहिबजादा फरहान को शामिल किया गया है। पाकिस्तान लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : IANS
विस्तार
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को बताया कि सैम ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए टीम से रिलीज किए जाने का अनुरोध किया था। उनकी जगह साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सैम अयूब
- फोटो : ANI
तीन पारियों में नहीं चला बल्ला
सैम अयूब हाल के मुकाबलों में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। त्रिकोणीय सीरीज के तीन वनडे मैचों में वह लगातार तीन बार दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लौटकर अपनी बल्लेबाजी पर काम करने की इच्छा जताई। पीसीबी ने बयान में कहा, 'मुख्य कोच के साथ बातचीत के बाद सैम ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने और आत्मविश्वास दोबारा हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट में लौटने की इच्छा जताई।' बोर्ड ने आगे कहा, 'सैम के फैसले का सम्मान करते हुए और अपनी मौजूदा फॉर्म का ईमानदारी से आकलन करने के लिए उनकी सराहना करते हुए टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति ने उनके अनुरोध को स्वीकार करने पर सहमति जताई।'

- फोटो : ACC
साहिबजादा फरहान को मिला मौका
सैम की जगह साहिबजादा फरहान को सीरीज के बाकी मुकाबलों के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। फरहान को हाल ही में पाकिस्तान की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, उन्हें शुरुआत में इस वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी।

फाइनल में पहुंच चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत दर्ज कर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने अब तक तीनों मुकाबले जीते हैं और वह टूर्नामेंट में अजेय है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने 241 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 154 रन के स्कोर पर मुश्किल स्थिति का सामना किया, लेकिन शादाब खान ने नाबाद 113 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
उन्होंने हारिस रऊफ के साथ आखिरी विकेट के लिए 89 रन की अटूट साझेदारी की। पाकिस्तान ने 48वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने रावलपिंडी में श्रीलंका को 37 रन से हराया था। इसके बाद उसने इंग्लैंड के खिलाफ 302/9 रन बनाने के बाद 87 रन से जीत दर्ज की थी।