टीम के लिए जी जान लगा देते हैं वैभव सूर्यवंशी: शतक की परवाह नहीं; नौ महीने में सात बार नर्वस 90s के शिकार हुए
वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर शतक के करीब पहुंचकर चूक गए। दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए उन्होंने 81 गेंद में 92 रन बनाए। इसके साथ ही पिछले नौ महीनों में यह सातवां मौका है, जब वैभव 90 के दशक में आउट हुए हैं। इस दौरान उन्होंने दलीप ट्रॉफी का सबसे कम उम्र में अर्धशतक भी लगाया।
विस्तार
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से रन तो लगातार निकल रहे हैं, लेकिन शतक उनसे जैसे रूठा हुआ है। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 15 साल के वैभव एक बार फिर शतक से चूक गए। सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 81 गेंद में 92 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन छह रन और बनाते तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा कर लेते। यह पिछले नौ महीनों में सातवां मौका है, जब वैभव नर्वस-90s में आउट हुए हैं। इनमें ज्यादातर मौकों पर उन्होंने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवाया है। यह दिखाता है कि वह टीम के लिए जी जान लगा देते हैं और पर्सनल इंटरेस्ट या माइलस्टोन को बीच में नहीं आने देते।
दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र का अर्धशतक
सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए थे। इसके जवाब में ईस्ट जोन को वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन ने तेज शुरुआत दिलाई। वैभव ने 42 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 15 साल 157 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1968-69 में 16 साल 23 दिन की उम्र में सेंट्रल जोन के लिए खेलते हुए अर्धशतक लगाया था।
दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में
अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी | साल | उम्र |
|---|---|---|
| वैभव
सूर्यवंशी |
2026 | 15 साल 175 दिन |
| लक्ष्मण
सिंह |
1969 | 16 साल 23 दिन |
| पीयूष
चावला |
2005 | 16 साल 307 दिन |
92 रन पर फिर आक्रामक शॉट खेलकर गंवाया विकेट
वैभव ने अपनी पारी में सात चौके और सात छक्के लगाए। वह शुरुआत से ही सेंट्रल जोन के गेंदबाजों पर दबाव बनाते रहे। हालांकि, 92 रन के स्कोर पर हर्ष दुबे की गेंद को छक्के के लिए भेजने की कोशिश में वह आउट हो गए। वैभव की यह आदत नई नहीं है। 90 के दशक में पहुंचने के बाद भी वह अपना आक्रामक अंदाज नहीं छोड़ते। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में कई बार वह शतक से कुछ रन पहले अपना विकेट गंवा चुके हैं।
कब-कब 90s में आउट हुए वैभव?
वैभव के पिछले सात 90s के स्कोर पर नजर डालें तो इनमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, श्रीलंका ए और अब दलीप ट्रॉफी शामिल हैं।
| स्कोर | खिलाफ | टूर्नामेंट | साल |
|---|---|---|---|
| 93 | मेघालय | रणजी
ट्रॉफी |
4 नवंबर 2025 |
| 96 | स्कॉटलैंड
अंडर-19 |
अंडर-19
विश्वकप |
10 जनवरी 2026 |
| 93 | लखनऊ
सुपर जाएंट्स |
आईपीएल | 19 मई 2026 |
| 97 | सनराइजर्स
हैदराबाद |
आईपीएल | 27 मई 2026 |
| 96 | गुजरात
टाइटंस |
आईपीएल | 29 मई 2026 |
| 94 | श्रीलंका
ए |
त्रिकोणीय
सीरीज |
21 जून 2026 |
| 92 | सेंट्रल
जोन |
दलीप
ट्रॉफी |
31 अगस्त 2026 |
मेघालय के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में वैभव एलबीडब्ल्यू हुए थे, लेकिन बाकी ज्यादातर मौकों पर उन्होंने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवाया। श्रीलंका ए के खिलाफ वह मिड-ऑफ पर कैच आउट हुए थे। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लॉन्ग-ऑन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डीप थर्ड और गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वह आक्रामक शॉट खेलते हुए कैच आउट हुए थे। दलीप ट्रॉफी में भी कहानी कुछ अलग नहीं रही। 92 रन पर वैभव ने हर्ष दुबे की गेंद को छक्के के लिए भेजने की कोशिश की और कैच दे बैठे।