फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Altus International School won nine

Dehradun News: अल्टस इंटरनेशनल स्कूल ने कराटे चैंपियनशिप में जीते नौ पदक

Mon, 12 Oct 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 12 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Altus International School won nine
सेलाकुई। द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने हर्रावाला में हुई एसएसकेए स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में नौ पदक जीते। विद्यालय के सात खिलाड़ियों ने कुल तीन स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय के कराटे कोच कार्तिक अरोड़ा को उनके मार्गदर्शन और समर्पण के लिए सर्वश्रेष्ठ कोच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रशांत त्रिपाठी ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत पदक जीता। आयुषी और अंश बिष्ट ने कुमिते में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। श्रेष्टि सिंह ने कुमिते और काता में रजत पदक जीते। अंशिका राणा को कुमिते में रजत पदक मिला। पंकज सिंह असवाल और पारुल बिष्ट ने कुमिते में कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु गुप्ता और स्कूल प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed