फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP building strong teams for 810 new polling booths in Uttarakhand Special Summary Revision SSR read All

Uttarakhand: प्रदेश के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

Sat, 22 Aug 2026 12:04 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 22 Aug 2026 12:04 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश के 810 नए बूथों पर भाजपा मजबूत टीम बना रही है। एसआईआर के बाद प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ गई है। भाजपा का 15 सितंबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान चलेगा।

विज्ञापन
BJP building strong teams for 810 new polling booths in Uttarakhand Special Summary Revision SSR read All
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के 810 मतदान केंद्रों के लिए भाजपा मजबूत टीम बना रही है। इसके लिए इन क्षेत्रों में बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है, जो कि 15 सितंबर तक जारी रहेगा।प्रदेश में चल रहे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पहले राज्य में 11,733 मतदान केंद्र थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 12,543 पर पहुंच गई है। जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता थे, उनका पुनर्निर्धारण किया गया है। अभी तक भाजपा ने 11,733 मतदान केंद्रों के लिए बूथ स्तर की टीमें बनाई हुई थीं। 810 नए बूथ बनने के बाद अब इनके लिए मजबूत टीम बनाई जा रही है।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेशभर में 15 सितंबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उन 810 बूथों के लिए विशेष तौर पर अभियान चलाया जा रहा है, जो अगले चुनाव में पहली बार मतदाताओं के बीच होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ सशक्त टीम बनाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ के साथ मिलकर कार्यक्रम

प्रदेशभर में काम कर रहे सभी एनजीओ को भी भाजपा अपने साथ जोड़ रही है। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि जितने भी एनजीओ प्रदेश में काम कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रकोष्ठ की मदद से जोड़ने का काम किया जा रहा है। अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढे़ं...Dehradun Accident: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, पांच माह की गर्भवती की मौत

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक आज

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में होने जा रही है। पांच राज्यों के चुनाव के मद्देनजर इसमें कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के चार नेताओं का जगह मिली है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इस बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed