फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP strongly condemns Congress refusal to sing Vande Mataram read All Updates Uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड: कांग्रेस के वंदेमातरम गायन से इनकार पर भाजपा ने की कड़ी निंदा, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-देशविरोधी सोच

Fri, 21 Aug 2026 01:20 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 21 Aug 2026 01:20 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के वंदेमातरम गायन से इनकार पर कड़ी निंदा करते हुए इसे राष्ट्रविरोधी और संविधान विरोधी सोच बताया।

विज्ञापन
BJP strongly condemns Congress refusal to sing Vande Mataram read All Updates Uttarakhand News in hindi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम के गायन को लेकर कांग्रेस के निर्णय की कठोर शब्दों में निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे 1947 की देश बंटवारा करने वाली सोच से प्रेरित बताया। उन्होंने कांग्रेस के इस कदम को देशविरोधी और संविधान विरोधी करार दिया।

विज्ञापन

भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय और गोवा कार्यक्रमों में वंदेमातरम का पूरा गायन न करने की आलोचना की। कांग्रेस कार्यसमिति ने केवल दो छंद गाने को आधिकारिक पार्टी नीति बनाया है। भाजपा ने इसे राष्ट्रीय गीत और भारत माता का अपमान तथा तुष्टिकरण नीति की पराकाष्ठा कहा। भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारी कार्यक्रमों में वंदेमातरम गाने को तैयार है, परंतु वह अपने कार्यालयों में इसे पूरा नहीं गाएगी।

विज्ञापन


भट्ट ने 1937 के कांग्रेस प्रस्ताव को देश विभाजन का कारण बताया। उन्होंने इसे तुष्टिकरण की सोच बताया, जिसने अल्पसंख्यक वोटों के लालच में वंदेमातरम के अधूरे स्वरूप को स्वीकारा। भाजपा ने राहुल कांग्रेस पर राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन अधिनियम, 2026 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय गीत के संपूर्ण गायन से बचना और बाधा डालना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। जिसे कांग्रेस नकार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...500 का पिज्जा 10 हजार का पड़ा: 10 इंच का पिज्जा ऑर्डर करने पर मिला 7 इंच का; आयोग के फैसले से कंपनी को झटका

उन्होंने आरोप लगाया कि एक वर्ग विशेष के वोटों की खातिर कांग्रेस, देश विभाजन की हद तक जाने के लिए तैयार है। उनका यह निर्णय और सोच बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं राष्ट्रविरोधी है, जिसे किसी भी कीमत पर भाजपा जनसहयोग से सफल नहीं होने देगी। कहा, कांग्रेस बेशक वंदेमातरम नहीं गाने के लिए जान देने का झूठा दावा कर रही हो, लेकिन देशवासी वंदेमातरम गाते हुए राष्ट्रहित में जान देते आए हैं और आगे भी देते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed