फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Landslide Body of missing BRO worker found in Tamak Nalla Uttarakhand news in hindi

Chamoli News: तमक नाले में लापता बीआरओ कर्मी का शव मिला, 12 दिन से लगातार चलता रहा रेस्क्यू अभियान

Sat, 22 Aug 2026 07:29 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ(चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 22 Aug 2026 07:29 PM IST
सार
Register For Event

तमक नाले में लापता हुए बीआरओ कर्मी का शव मिल गया है। लापता कर्मी की तलाश में 12 दिन से लगातार चलता रहा रेस्क्यू अभियान चल रहा था।

विज्ञापन
Chamoli Landslide Body of missing BRO worker found in Tamak Nalla Uttarakhand news in hindi
तमक नाले में तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तमक नाले के सैलाब में लापता हुए बीआरओ कर्मी का शव 12 दिन बाद बरामद हो गया है। शव मिलने के साथ ही यहां चल रहे रेस्क्यू अभियान को बंद कर दिया गया है। नीती घाटी के तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा में मोटर पुल बह गया था। वहां पर काम कर रहे बीआरओ के कर्मचारी पंकज सिंह अचानक नाले में आए सैलाब में लापता हो गए।

विज्ञापन


उसी दिन से पंकज की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना, बीआरओ सहित अन्य एजेंसियां लगातार सर्च अभियान चला रही थी। रेस्क्यू डॉग का उपयोग किया जा रहा था, एस्क्लेवेटर मशीन से खुदाई की जा रही थी, रडार तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee Crime: कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक को बदमाशों ने बीच सड़क पर रोका, फिर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च अभियान के दौरान शनिवार को घटना के 12 दिन बाद पंकज का शव धौली गंगा के किनारे बरामद हो गया। शव मिलने पर बीआरओ के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची। ज्योतिर्मठ पुलिस ने बताया कि बीआरओ जवान का शव शनिवार को धौली गंगा में भलगांव व लाता गांव के पास मिल गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed