{"_id":"6ac8434978f8fd21c30b93b9","slug":"dehradun-doon-hospital-emergency-witnesses-clash-between-two-groups-sharp-weapons-waved-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार
Fri, 09 Oct 2026 07:56 AM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:56 AM IST
देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में एक बार फिर हंगामे का मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों के बीच मारपीट हुई और धारदार हथियार लहराए गए। अस्पताल की इमरजेंसी में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
दून अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर लगी भीड़
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विस्तार
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह मेडिकल परीक्षण के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हो गया। इस दौरान धारदार हथियार लहराए जाने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के चलते इमरजेंसी में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरजेंसी में मेडिकल परीक्षण के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच हंगामे के दौरान धारदार हथियार लहराए जाने की बात भी सामने आई है। इससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
स्थिति को देखते हुए मरीजों की सुरक्षा के मद्देनजर इमरजेंसी का मुख्य गेट कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...केदारनाथ हेली सेवा: आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग, इस समय खुलेगा आईआरसीटीसी का पोर्टल
दून अस्पताल की इमरजेंसी में विवाद और हंगामे की घटना ने एक बार फिर अस्पताल परिसर में सुरक्षा इंतजामों की जरूरत को उजागर किया है। यहां पहले भी कई बार विवाद हुए हैं।
फिलहाल घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है । अस्पताल प्रशाशन ने मामले का संज्ञान लिया है और पुलिस को शिकायत की जाएगी।