फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election Commission summons Congress delegation in Dehradun following Delhi protest

Dehradun News: दिल्ली में प्रदर्शन के बाद दून में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग का बुलावा

Fri, 21 Aug 2026 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Election Commission summons Congress delegation in Dehradun following Delhi protest
देहरादून। दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलावा भेजा है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे सचिवालय स्थित आयोग कार्यालय में एसआईआर को लेकर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर वार्ता के समय की मांग पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को बृहस्पतिवार को निर्देश दिए। इस आधार पर उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र भेजा। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस के एसआईआर प्रकरण पर विचार-विमर्श के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को 21 अगस्त को बुलाया गया है। ये भी कहा गया है कि अगर शुक्रवार को संभव न हो तो अपनी सुविधा के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में वार्ता के लिए किसी भी दिन आ सकते हैं। अब ये कांग्रेस नेताओं को तय करना है कि वे शुक्रवार को वार्ता करेंगे या किसी अन्य दिन।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed