फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lethal electric current surges through tree; father-in-law dies

Dehradun News: पेड़ में दौड़ा मौत का करंट, चारा जमा कर रहे ससुर की जान गई, बहू गंभीर

Mon, 12 Oct 2026 11:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 12 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Lethal electric current surges through tree; father-in-law dies
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेगी में सोमवार दोपहर सर्दियों के लिए मवेशियों का चारा (सूखी घास) एकत्र कर रहे ससुर और बहू करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 70 वर्षीय ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे बेगी गांव निवासी 70 वर्षीय नैन सिंह शर्मा अपनी बहू पूर्णिमा देवी के साथ गांव के समीप गोशाला (छानी) के पास सूखी घास एकत्र कर रहे थे। मवेशियों के लिए जमा की गई इस घास को दोनों छानी के पास ही स्थित एक पेड़ पर लटका रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, पेड़ के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार पेड़ की टहनियों से छू रहा था। घास लटकाते समय अचानक तार से पेड़ में करंट दौड़ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगने से नैन सिंह शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पूर्णिमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


बच्चों ने मचाया शोर, दौड़कर पहुंचे ग्रामीण
घटनास्थल के पास ही कुछ बच्चे खेल रहे थे। ससुर-बहू को करंट की चपेट में तड़पता देख बच्चों ने शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पूर्णिमा को किसी तरह करंट की चपेट से बाहर निकाला और गंभीर हालत में तुरंत उच्च चिकित्सा केंद्र ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ों से टच हो रहे तार दे रहे हादसों को न्योता
हादसे के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम, नायब तहसीलदार और विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को दी। एसडीएम चकराता प्रेम लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना की विस्तृत रिपोर्ट जुटाई जा रही है। वहीं, दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार पेड़ों से टच हो रहे हैं, जो हर समय हादसों को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र में बिजली लाइनों की जांच कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की सख्त मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed