{"_id":"6a75615f73bf069c2d03a4df","slug":"silt-levels-in-tons-and-yamuna-rivers-risen-49-000-cusecs-of-water-released-from-dakpathar-barrage-vikasnagar-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: टोंस और यमुना नदी में गाद की मात्रा बढ़ी, डाकपत्थर बैराज से छोड़ा गया 49 हजार क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: टोंस और यमुना नदी में गाद की मात्रा बढ़ी, डाकपत्थर बैराज से छोड़ा गया 49 हजार क्यूसेक पानी
Fri, 07 Aug 2026 10:12 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
पानी छोड़ा गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी क्षेत्र में टोंस नदी पर बने इछाड़ी बांध में बृहस्पतिवार रात को गाद (आरडी) की मात्रा बढ़ गई थी। शुक्रवार सुबह जलाशय को साफ करने के लिए बांध से करीब 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उधर यमुना नदी पर बने जुड्डो बांध में गाद की मात्रा बढ़ने से बांध के गेट खोल दिए गए।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: चेतावनी रेखा पर नदियां, 132 सड़कें बंद, आज भी बारिश का येलो अलर्ट, हाईवे का जानें अपडेट
विज्ञापन
दोनों नदियों से आए गाद को निकालने के लिए डाकपत्थर बैराज से सुबह करीब सुबह 12 गेट खोलकर अधिकतम करीब 49 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गाद की मात्रा कम होने से पानी की निकासी भी कम की जा रही है। बृहस्पतिवार रात 8:00 बजे से छिबरौ, खोदरी, ढकरानी, ढालीपुर जल विद्युत गृह और व्यासी में उत्पादन ठप है। कुल्हाल जल विद्युत गृह में फिलहाल उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन