{"_id":"6ae3215dbd25a9aeb50037df","slug":"srinagar-garhwal-search-continues-for-garhwal-university-student-drowned-in-alaknanda-river-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर गढ़वाल: अलकनंदा में डूबे गढ़वाल विवि के छात्र की तलाश जारी, बारिश के बीच सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर गढ़वाल: अलकनंदा में डूबे गढ़वाल विवि के छात्र की तलाश जारी, बारिश के बीच सर्च ऑपरेशन जारी
Thu, 29 Oct 2026 04:07 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:07 PM IST
अलकनंदा नदी में डूबे गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र का अब तक पता नहीं चल पाया है।बृहस्पतिवार को बारिश के बावजूद जल पुलिस और आपदा राहत दल की टीमें नदी में और तटवर्ती इलाकों में तलाश अभियान चलाती रहीं।
विज्ञापन
सर्च अभियान जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अलकनंदा नदी में बहे गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। बृहस्पतिवार को आपदा राहत दल और जल पुलिस ने अल्केश्वर घाट से रवाना होकर घटनास्थल से कीर्तिनगर पुल तक अलकनंदा नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह से हो रही बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने से तलाशी अभियान में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
आपदा राहत दल ने अल्केश्वर घाट से रवाना होकर न्यू कमलेश्वर घाट के समीप घटनास्थल पर तलाश की। इसके बाद टीम ने नदी में आगे बढ़ते हुए कीर्तिनगर पुल तक सर्च अभियान चलाया। पूरे अभियान के दौरान छात्र की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। नदी में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच छात्र के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार देर शाम न्यू कमलेश्वर घाट के समीप बोतल में पानी भरते समय सती मोहल्ला रूड़की निवासी अक्षत का पैर फिसल गया था और वह अलकनंदा के तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद उसके साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन