फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State movement activists demanded identification and pensions

Dehradun News: राज्य आंदोलनकारियों ने चिह्नीकरण और पेंशन की मांग की

Tue, 25 Aug 2026 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
State movement activists demanded identification and pensions
विकासनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सौंपा। इसमें राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण और पेंशन से जुड़ी मांगों को पूरा करने की मांग की गई। मंच ने कहा कि कई आंदोलनकारी अभी भी सम्मान और सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन

महासचिव जयकृष्ण सेमवाल ने बताया कि कई आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण नहीं हुआ है। उन्होंने पांच मानक आधारित व्यवस्था में बदलाव कर वास्तविक आंदोलनकारियों को शामिल करने की मांग की। अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने आंदोलनकारियों के लिए अलग नीति बनाकर उन्हें सम्मान देने की बात कही। ज्ञापन में बंद पेंशन दोबारा शुरू करने और पेंशन पट्टा बनाने की मांग भी थी। मंच ने पछवादून में राज्य शहीद स्थल बनाने की मांग रखी। समूह ग की नौकरियों में उत्तराखंड के युवाओं को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed