फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The path to a secure future begins with the recognition of rights

Dehradun News: अधिकारों की पहचान से ही सुरक्षित भविष्य की राह

Wed, 28 Oct 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 28 Oct 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
The path to a secure future begins with the recognition of rights
- सेपियंस स्कूल में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण और कानून के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर। सेपियंस स्कूल में बुधवार को कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, बाल संरक्षण और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं त्वरित विशेष न्यायालय के न्यायाधीश अब्दुल कय्यूम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, बच्चों की सुरक्षा और कानून के महत्व से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या असुरक्षित परिस्थिति का सामना करने पर चुप न रहें, बल्कि अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए संबंधित अधिकारियों और बाल सहायता सेवा से मदद लें। वक्ताओं ने बच्चों को जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर सहायता मांगने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय निदेशिका रश्मि गोयल और प्रधानाचार्या गीता नेगी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर रीडर राजेश जैन, डिप्टी नाजिर दिनेश रावत, चौकी प्रभारी मयंक त्यागी, अधिवक्ता लोकेश, राजेश कुमार, अमित सिंह पुंडीर, सुषमा राठौर, दिलेराम, विपिन कुमार और विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed