{"_id":"6ac3b08f60656385570acdd2","slug":"two-groups-clash-at-isbt-seven-arrested-dehradun-news-c-5-drn1008-1082732-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट करने के आरोप में सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट करने के आरोप में सात गिरफ्तार
Mon, 05 Oct 2026 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:43 PM IST
पटेलनगर क्षेत्र स्थित आईएसबीटी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
सात आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पटेलनगर क्षेत्र के आईएसबीटी में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान शोएब (24), मोनिस (21), आरिस (23), सदान (21), फैजान अहमद (34), रहमान (30) और इमरान (40) के रूप में हुई। इनमें कुछ आरोपी ब्राह्मणवाला, कुछ आजाद कॉलोनी और कारगी ग्रांट क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि रविवार को पटेलनगर क्षेत्र स्थित आईएसबीटी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
UK Big News: सैलजा ने रोकी हरदा की राह, पहली बार आदि कैलाश में जाम और बेकाबू बस का कहर, पढ़ें बड़ी खबरें
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थान पर हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों पक्षों के लोग शांत नहीं हुए और दोबारा एक-दूसरे से भिड़ने की कोशिश करने लगे। इससे मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। इसलिए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।