फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand assembly session cm dhami slams congress over opposition uproar final session of government term

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

Wed, 28 Oct 2026 02:07 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, भराणीसैंण
अमर उजाला ब्यूरो, भराणीसैंण Published by: Renu Saklani Updated Wed, 28 Oct 2026 02:07 PM IST
सार
Register For Event

गैरसैंण में विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेतृत्व को घेरा। उन्होंने रामपुर तिराहा कांड का जिक्र करते हुए उत्तराखंड के लोगों के प्रति कांग्रेस के सहयोगियों की सोच पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Uttarakhand assembly session cm dhami slams congress over opposition uproar final session of government term
सीएम धामी ने की मीडिया से बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गैरसैंण में सबसे अधिक समय तक विधानसभा सत्र चला है।

विज्ञापन

सत्र के समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया अराजकता फैलाने वाला है। कभी कहीं चले जाना और कभी प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंच जाना, कांग्रेस के इस व्यवहार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के युवराज की हताशा साफ दिखाई देती है और उनका आचरण सबके सामने है।

विज्ञापन

धामी ने कहा कि कांग्रेस के परम मित्र अखिलेश उत्तराखंड के लोगों के बारे में कैसी सोच रखते हैं, यह भी सवाल है। उन्होंने रामपुर तिराहा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए काला दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष का रवैया अराजकता फैलाने वाला, अखिलेश ने आंदोलन के जख्म कुरेदे
सीएम धामी ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमारे आंदोलन के जख्मों को कुरेदने का काम किया है। उत्तराखंड कांग्रेस का कोई नेता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मामले में चुप क्यों है। खरगे जी, उत्तराखंड के लोग नहीं जानते कि आप किस जाति के हैं। वहां शुद्धीकरण उन्मादी नारों और गंदगी का हुआ है। अब प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में बोल रहे हैं। मैं यहां से कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री मोदी  2029 में और बड़े बहुमत से आएंगे। नेता प्रतिपक्ष मंच पर कॉमेडियन ला रहे हैं।
 

Trending Videos

भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी है। हमारी सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ। विधानसभा में किसी छोटे ठेकेदार की बात करना सदन का उद्देश्य नहीं है। कांग्रेस झूठ फैलाती है। धामी ने मंत्री रेखा आर्या का जिक्र करते हुए कहा कि 22 साल तक साथ रहने के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हुई। उनके मुताबिक, गड़बड़ी तब हुई, जब मंत्री ने पति की गलत बातों को मानने से इनकार कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त भू-कानून लाया गया है। मदरसा बोर्ड हटाकर नया प्राधिकरण बनाया गया और गलत तरीके से चल रहे 250 से अधिक मदरसे बंद किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मदरसा बोर्ड बनाते समय केवल एक समाज को शामिल किया था, जबकि उनकी सरकार ने सभी अल्पसंख्यकों को इसमें रखा है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है और यह सफाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, सरकार की ओर से जारी किया गया आदेश

राहुल गांधी सनातन विरोधी
सीएम ने कहा कि दीपावली के समय आंदोलन कर रहे हैं। राहुल गांधी सनातन विरोधी हैं। हमने 2022 में जनता के सामने जो दृष्टि पत्र रखा था, उसके सभी निर्णय लिए। विपक्ष समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को चुनावी घोषणा बताता था। इस कानून से हमारी मुस्लिम बहनों को कुरीतियों से आजादी मिली। कांग्रेस झूठ की दुकान है। यूसीसी पर लोगों को डराया जाता था। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति की वजह से हमें यहां इतने कानून बनाने पड़े।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed