फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM dhami launches devbhoomi parivar portal unveils developed uttarakhand vision 2047

देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

Mon, 02 Nov 2026 02:04 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 02 Nov 2026 02:04 PM IST
सार
Register For Event

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने दो अहम पहल की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई डिजिटल व्यवस्था की शुरुआत के साथ वर्ष 2047 तक के विकास का विजन भी सामने रखा।

विज्ञापन
Uttarakhand CM dhami launches devbhoomi parivar portal unveils developed uttarakhand vision 2047
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहल प्रदेश में सुशासन मजबूत करने और विकास को स्पष्ट दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता केवल योजनाएं बनाने से नहीं, बल्कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने से तय होती है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। वहीं, एक ही जानकारी के लिए बार-बार दस्तावेज देने और अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवभूमि परिवार पोर्टल के माध्यम से इन समस्याओं को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

वहीं, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर प्रदेश के विकास के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed