फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand kauthig 2020 in Mumbai: last day performance

मुंबई में कौथिग का रंगारंग समापन, आखिरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने जमाया रंग

Sun, 02 Feb 2020 09:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand kauthig 2020 in Mumbai: last day performance
kauthig, folk - फोटो : अमर उजाला

नेरुल के रामलीला मैदान में 10 दिन चले मुंबई कौथिग का रंगारंग समापन हो गया। रविवार को कौथिग की 10वीं संध्या में उत्तराखंड के प्रवासी सालभर के लिए उत्तराखंड के गीत संगीत को स्मरणीय बना देने के रंग में नजर आए। उत्तराखंड के कलाकारों ने भी कौथिग के समापन की इस बेला को यादगार बनाने में कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन


सुरेश काला के जय बद्री केदार से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में युवा दिलों की धड़कन संगीता ढोंडियाल, किशन महिपाल, मोना भट्ट , गोविंद डिगारी, पवनदीप राजन, शिवानी सौंड ने गीतों से प्रवासियों को जमकर झूमा दिया। संगीता ने मंच पर अगेली बगेली लौंडा छलाया..., मैं लागी सुवा घुट घुट बाड़ली, चन्दना मेरा पहाड़ एई...,पंडो खेला पांसों, रंगली चन्गली पुताई जैसे धमाकेदार गीतों से कौथिग की अंतिम शाम यादगार बना दी। सांस्कृतिक निर्देशक सुरेंद्र बिष्ट के डायरेक्शन में कौथिग की अन्य प्रस्तुतियों में गोविंद डिगारी ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


मंच पर देवभूमि महिला मंडल पनवेल के दल ने घोटा समान्या...से जौनपुर की याद ताजा करा दी। आज उत्तराखंड के सांस्कृतिक दलों में सुरेश राजन के जय गोल्ज्यू जन्मभूमि कला मंच चंपावत ने प्रस्तुति से देर रात तक प्रवासियों को उत्तराखंड की लोक संस्कृति में सराबोर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद

समापन संध्या में अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं पूर्व प्रांत प्रचारक दिल्ली हरीश, डॉ. विनोद बछेती, पंकज मठपाल, भरत कुकरेती (डायरेक्टर कपिल शर्मा शो), शिवांगी जोशी (ये रिश्ता क्या कहलाता है), सिने अभिनेत्री स्वाति सेमवाल, रेखा रावत खान, धनंजय रावत, राजेन्द्र सिंह चौहान, विनय चुफाल, ज्योति राठौड़, नागेंद्र पन्त रिलायंस इंडस्ट्रीज, अभिनेता करण शर्मा, कृष्णा बिष्ट, कपिल धोरे असिस्टेंट डायरेक्टर आकाशवाणी मुंबई, राजेश दलवी, शिव कुमार, बबीता पुंडीर, शना रबिन, कंचन, राजेन्द्र शर्मा आदि ने शिरकत की।

संयोजक वरिष्ठ पत्रकार केशर सिंह बिष्ट के संचालन में अतिथियों का सम्मान कौथिग फाउंडेशन के गिरवीर नेगी, डॉ. योगेश्वर शर्मा, कौथिग फाउंडेशन के अध्यक्ष हीरासिंह भाकुनी, नरेंद्र जोशी, सुरेश राणा, कार्याध्यक्ष सुशील कुमार जोशी, मनोज भट्ट, महासचिव तरुण चौहान, महिपाल नेगी, दिनेश बिष्ट, जगजीवन कन्याल, अनिल बिंजोला, प्रकाश चंद, सुरेश काला, विनोद भट्ट, दीपक भट्ट, गोविंद आर्य,  बलवंत पवार, रूपलाल, रणजीत बिष्ट, महिपाल नेगी, महेद्र मेहरा, विजय नारियल, प्रवीण ठाकुर आदि ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed