{"_id":"6ab28877a98640914a0938f9","slug":"uttarakhand-supplementary-budget-preparation-accelerates-ahead-of-assembly-elections-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: विभागों को अनुपूरक बजट की मांग कल तक देनी होगी, शासन ने पूर्व की 18 सितंबर की तिथि को बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: विभागों को अनुपूरक बजट की मांग कल तक देनी होगी, शासन ने पूर्व की 18 सितंबर की तिथि को बढ़ाया
Tue, 22 Sep 2026 07:50 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:50 PM IST
विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के स्तर पर वित्तीय तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। समय पर प्रस्ताव न भेज पाने वाले विभागों को अब अतिरिक्त मौका मिला है, जिसके बाद सदन में बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अनुपूरक बजट की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने मंगलवार को विभागों को बजट मांग प्रस्ताव भेजने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दे दिया। अक्तूबर माह में प्रदेश में विधानसभा का सत्र होना है। संभवतः विधानसभा चुनाव से पहले ये अंतिम सत्र होगा, जिसमें अनुपूरक बजट लाया जाएगा। इस बजट के लिए विभागों से बजट प्रस्ताव 18 सितंबर तक के लिए मांगे गए थे।
विज्ञापन
विभागों को बजट की मांग के साथ उसका औचित्य भी बताना है। कई विभाग ऐसे हैं जो कि समय से पूरे बजट प्रस्ताव आईएफएमएस पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पाए। वित्त विभाग ने फिलहाल सभी विभागों का बजट मांग अपलोड करने के लिए 24 सितंबर तक का समय दे दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...कौन बनेगा करोड़पति: 8.5 लाख जीतने के चक्कर में डेढ़ करोड़ गंवा दिए, उधर मांगकर जुटाई रकम से खेला था खेल
विज्ञापन
सचिव वित्त दिलीप जावलकर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। अब विभागों को हर हाल में 24 सितंबर तक बजट मांगों के प्रस्ताव अपलोड करने होंगे। इसके बाद अनुपूरक बजट तैयार किया जाएगा, जो कि आगामी विधानसभा में पेश होगा।