{"_id":"6a92b7cd8b2367cd03042d49","slug":"uttarakhand-weather-news-gopeshwar-heavy-rain-dirty-water-enters-hotel-and-two-shops-roads-turn-into-streams-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर: एक घंटे आफत की बारिश, सड़कें गदेरे में तब्दील, होटल-दुकानों में घुसा गंदा पानी; बाजार में अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर: एक घंटे आफत की बारिश, सड़कें गदेरे में तब्दील, होटल-दुकानों में घुसा गंदा पानी; बाजार में अफरा तफरी
Sat, 29 Aug 2026 04:21 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:21 PM IST
एक घंटे की तेज बारिश से गोपेश्वर बेहाल हो गया। सड़कें देखते ही देखते गंदे पानी के गदेरों में तब्दील हो गईं और होटल व दुकानों के भीतर तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन
गोपेश्वर में भारी बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपेश्वर में शनिवार को करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के साथ तेज बहाव में बहने लगा। देखते ही देखते सड़कें गदेरे में तब्दील हो गईं। होटल और दो दुकानों में गंदा पानी घुस गया।
विज्ञापन
तेज बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज रहा कि लोगों को संभलकर निकलना पड़ा। अचानक हुई बारिश से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बारिश थमने के बाद पानी की निकासी होने पर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...नेपाल में तबाही: भूकंप नहीं, आइस एवलांच की वजह से हुई घटना, हैंगिंग ग्लेशियर टूटने का भी अंदेशा
विज्ञापन
बारिश का येलो अलर्ट
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम विभाग की ओर से तेज दौर की बारिश बताई गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो करें तो सप्ताह भर प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।