फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather update light rain likely in hill districts temperatures fall read all Weather Forecast

उत्तराखंड मौसम: बारिश और तूफान का असर, पहाड़ों के साथ मैदानों में भी गिरा पारा, 14 अक्तूबर तक का जानें अपडेट

Fri, 09 Oct 2026 08:59 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 09 Oct 2026 08:59 AM IST
सार
Register For Event

दो दिन की बारिश और आंधी-तूफान के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट से पहाड़ी इलाकों में ठंडक बढ़ी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम सुहाना हो गया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather update light rain likely in hill districts temperatures fall read all Weather Forecast
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार दो दिन तक हुई बारिश और आंधी-तूफान का असर सीधा तापमान पर पड़ा है। बृहस्पतिवार को भले मौसम शुष्क रहा लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों में पारा गिरने से ठंड का अहसास हुआ तो मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा। उधर नौ अक्तूबर को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हेमकुंड साहिब: सीजन की तीसरी बर्फबारी, मौसम बदलने से रात में बदली पहाड़ों की तस्वीर, कल बंद होंगे कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 18.6 डिग्री दर्ज किया। पर्वतीय इलाकों में यह अंतर अधिक रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो 14 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed