{"_id":"6ab39d00433db369dd01bb22","slug":"woman-jumps-from-first-floor-of-dehradun-court-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: देहरादून कोर्ट में महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, मची अफरा-तफरी; अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: देहरादून कोर्ट में महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, मची अफरा-तफरी; अस्पताल में इलाज जारी
Wed, 23 Sep 2026 03:04 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: Heera
Updated Wed, 23 Sep 2026 03:04 PM IST
देहरादून कोर्ट परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
देहरादून कोर्ट में महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून कोर्ट परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। महिला की पहचान मीनाक्षी के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला का दहेज उत्पीड़न से जुड़ा मामला सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को वह किसी काम से कोर्ट परिसर पहुंची थी। इसी दौरान उसने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। महिला के नीचे गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों और मामले से जुड़े पक्षों से जानकारी ले रही है। दून अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन