{"_id":"6a8b5be1d4c42117fd093456","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1049360-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रायपुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रायपुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर के रक्षा विहार क्षेत्र में स्थानीय निवासी युवक इफि्तकार की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ गोदाम में बैठा था जहां आपसी विवाद में उसे दरवाजे का कांच टूटकर लगा और वह घायल हो गया। इफि्तकार के साथी उसे कोरोनेशन और फिर इंदिरेश अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसके तीन साथियों और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि इफि्तकार की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।
घटना शनिवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि इफि्तकार के भाई इंतजार ने शिकायत की है। उनका कहना है कि इफि्तकार इंदिरा मार्केट में दुकान चलाता है। वह रोज रात को करीब 10 बजे घर आता है। रोज की तरह शनिवार को भी वह घर आया और खाना खाने के बाद पास में ही अनस के गोदाम में चला गया। वहां पर जावेद, आरिस व पांच छह युवक और भी मौजूद थे। इंतजार ने पुलिस को बताया कि जावेद और उसके साथी ही इफि्तकार को कोरोनेशन अस्पताल ले गए थे। इसके बाद उन्हें सूचना दी गई। इफि्तकार के परिजन जब कोरोनेशन पहुंचे तो पता चला कि उसे श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इंतजार ने पुलिस को ब ताया कि श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में इफि्तकार की मौत हो चुकी थी। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि परिजनों ने धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मौके पर लोगों ने बताया कि इफि्तकार को यहां दरवाजे का कांच टूटकर लगा था। एसओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि गोदाम में मौजूद इन लोगों का आपस में कोई विवाद हुआ था। इसी विवाद में झगड़ा हुआ जिससे इफि्तकार कांच के दरवाजे से टकराया और कांच लगने से घायल हो गया होगा। फिलहाल अनस, जावेद और आरिस व कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
परिजनों का आरोप धो दिया घटनास्थल
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घटनास्थल को पानी से धो दिया है। ताकि किसी को पता न चल सके कि यहां पर क्या हुआ। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और अभी तक इन आरोपों के बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है।