फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Saurabh Bharadwaj called for protest at Jantar Mantar on October 2

'सीईसी इस्तीफा दो': आप का दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, केजरीवाल ने पीएम को जेन जी से जुड़ने की सलाह दी

Mon, 28 Sep 2026 12:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Sep 2026 12:57 PM IST
सार
Register For Event

आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर दो अक्तूबर को जंतर मंतर चलने का आह्वान किया है। तो वहीं दूसरी तरफ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री मोदी को जेन जी से जुड़ने का तरीका बताया। 

विज्ञापन
AAP leader Saurabh Bharadwaj called for protest at Jantar Mantar on October 2
आप का 'चलो जंतर मंतर' अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआईआर विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज हो चली है। पूरा विपक्ष सीईसी के खिलाफ खड़ा है। वहीं इस बीच आम आदमी पार्टी में दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है।

विज्ञापन


जबकि आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेन जी से जुड़ने के तरीके पर चुनौती दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान
आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने लिखा "चलो जंतर मंतर, 2 अक्तूबर, दोपहर 12 बजे।" यह आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए है। 
 

केजरीवाल का पीएम मोदी को संदेश
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में सीधे प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित किया है। उन्होंने लिखा कि "मोदी जी, मैं आपको बताता हूं जेन जी से कैसे जुड़ सकते हो? पर आप ये करोगे नहीं।" यह टिप्पणी विशेष रूप से युवाओं के साथ जुड़ाव के मुद्दे पर की गई है। केजरीवाल ने इस संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री की युवा पीढ़ी से जुड़ने की क्षमता पर सवाल उठाया है।

दक्षिणी दिल्ली के आली गांव में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर बने करीब 1800 मकान-दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दक्षिणी दिल्ली के आली गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर एक्स पर पोस्ट किया है। 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आली गांव में हजारों दलितों के घर उजाड़ने के लिए सरकार बुलडोजर भेज रही है। क्या सरकार गरीबों को सताने के लिए बनाई जाती है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed