पवन खेड़ा पर रमेश बिधूड़ी का पलटवार: अमित शाह पर टिप्पणी से पहले अपनी हैसियत देखें, असम प्रकरण याद दिलाया
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के अमित शाह पर बयान को लेकर पलटवार किया। उन्होंने खेड़ा के पुराने राजनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें गृह मंत्री पर टिप्पणी करने से पहले अपनी हैसियत देखनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के एक बयान पर पलटवार करते हुए तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यालय में कर्मचारी के तौर पर काम करते थे और उनके कार्यों के बारे में वह अच्छी तरह जानते हैं।
रमेश बिधूड़ी ने कहा कि पवन खेड़ा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में टिप्पणी करने से पहले अपनी हैसियत देखनी चाहिए। उन्होंने पवन खेड़ा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।
पवन खेडा जी आप अपनी हैसियत देखें, तब अभद्र टिप्पणी करो सम्मानित गृहमन्त्री जी के बारे में।
— Ramesh Bidhuri (@rameshbidhuri) August 22, 2026
आप शीला दीक्षित जी के कार्यालय मे मात्र उनकी चप्पले उठानेवाले कर्मचारी थे। मैं ये भी जानता हूँ आपका कार्य क्या था? मैं पूछूँगा तो छुपते फिरोगे चोरों की तरह असम प्रकरण भूल गये क्या? क्यों… pic.twitter.com/qMDYP14UYA
रमेश बिधूड़ी ने एक्स (ट्वीटर) पर लिखा कि "पवन खेडा जी आप अपनी हैसियत देखें, तब अभद्र टिप्पणी करो सम्मानित गृहमन्त्री जी के बारे में। आप शीला दीक्षित जी के कार्यालय मे मात्र उनकी चप्पले उठानेवाले कर्मचारी थे। मैं ये भी जानता हूं आपका कार्य क्या था? मैं पूछूंगा तो छुपते फिरोगे चोरों की तरह असम प्रकरण भूल गये क्या? क्यों कि मैं भी तब विधायक था और शीला जी कि सरकार के वक्त तुम्हारा क्या काम था सब जानता हूँ।तुम्हारी औक़ात क्या थी, ये तथ्यों के साथ बोल सकता हूं मेरा मुंह ना खुलवाओ।इसलिए औक़ात में रहोगे तो तुम्हारे लिए अच्छा रहेगा"
बिधूड़ी ने अपने बयान में असम प्रकरण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय वह खुद विधायक थे और शीला दीक्षित सरकार के दौरान पवन खेड़ा की भूमिका के बारे में उन्हें जानकारी है। उन्होंने दावा किया कि अगर वह इस बारे में बोलेंगे तो पवन खेड़ा को जवाब देना मुश्किल होगा। रमेश बिधूड़ी ने पवन खेड़ा को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अपनी ‘हैसियत’ में रहना चाहिए, वरना उनके लिए मुश्किल हो सकती है।