{"_id":"6a89d72b2bef84680100ff0d","slug":"body-of-26-year-old-army-soldier-found-in-delhi-hotel-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के होटल में मिला शव: पंखे से लटका था 26 वर्षीय सेना का जवान, सुसाइड नोट भी बरामद; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के होटल में मिला शव: पंखे से लटका था 26 वर्षीय सेना का जवान, सुसाइड नोट भी बरामद; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 22 Aug 2026 10:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:37 PM IST
दिल्ली के सत्य निकेतन स्थित होटल में 26 वर्षीय सेना के जवान अनिल साई तेजा वल्लेपु का शव पंखे से लटका मिला। वह हिसार में तैनात था और 19 अगस्त से होटल में अकेले ठहरा था।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी इलाके सत्य निकेतन के एक होटल के कमरे में शनिवार को सेना के 26 वर्षीय जवान का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12:20 बजे इस संबंध में पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद साउथ कैंपस थाना पुलिस होटल पहुंची।
विज्ञापन
मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी अनिल साई तेजा वल्लेपु के रूप में हुई है। वह सेना में जवान था और हिसार में तैनात था। पुलिस के मुताबिक, कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वल्लेपु 19 अगस्त को होटल में आया था और अकेले कमरे में ठहरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच कराई। शव को पोस्टमार्टम समेत अन्य जरूरी कार्रवाई के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन