फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Building collapses in Delhi s Seemapuri

दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही: महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे समेत चार की मौत, एक और शव मिला; रेस्क्यू जारी

Thu, 08 Oct 2026 05:01 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नटेवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नटेवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 08 Oct 2026 05:01 AM IST
सार
Register For Event

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में अब तक चार की मौत हो गई है। बचाव दल को तड़के एक और शव बरामद हुआ।  

विज्ञापन
Building collapses in Delhi s Seemapuri
सीमापुरी हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर बाद एक जर्जर चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 घायल हैं। घटना दिन में करीब 3:10 बजे हुई।  हादसे के समय मकान में मौजूद और आसपास से गुजर रहे लोग मलबे में दब गए। बचाव दल को तड़के एक शव और बरामद हुआ।

विज्ञापन


राहतकर्मियों ने रात तक 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला था, जिनमें तीन को बचाया नहीं जा सका। आठ घायलों को इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चार महीने की गर्भवती गुलअफशां (21), एक किशोरी (12) और एक बच्चा अब्दीम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में मोमिन मिर्जा (56), अब्दान (03), अब्दुल रहमान (28), देवरुद्दीन (28), सलमा (50), छोटे (34), सकीना (35) व समद (30) शामिल हैं। राहतकर्मी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई अन्य व्यक्ति मलबे में फंसा न हो। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ, एमसीडी व डीडीएमए की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटना के 15 से 20 मिनट में बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

मकान खाली कराने से पहले ही हो गया हादसा
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद ठीक एक महीने बाद यह घटना हुई है। डूसिब की जमीन पर बनी इमारत करीब 20 साल पुरानी थी। पहले यह दो मंजिला थी, लेकिन पिछले साल दो और मंजिलें बना दी गईं। इमारत से सटे एक हिस्से में तोड़फोड़ भी चल रही थी जिससे नींव पर दबाव पड़ रहा था। 

  • मंगलवार रात आए भूकंप के बाद इमारत में कई जगह दरारें आ गई थीं। मकान मालिक ने इसे खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन लोग यहां से कहीं और जाते उससे पहलेे ही बुधवार को पूरी इमारत ढह गई।

बचाव अभियान जारी, दबे होने की आशंका में तलाश जारी
गिरी इमारत के मलबे में लोगों की तलाश का अभियान जारी है। नॉर्थ ईस्ट के डीएम अजय कुमार ने बताया कि कल दोपहर करीब 3:15 बजे, कोने पर बनी चार मंजिला इमारत गिर गई। यह इमारत लगभग 22 से 25 वर्ग गज के इलाके में बनी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बगल की इमारत को गिराने का काम चल रहा था। शायद मशीनरी के इस्तेमाल से कंपन हुआ। जिसका असर इस इमारत पर पड़ा और यह गिर गई। उस समय इमारत के अंदर करीब सात-आठ लोग थे... अभी बचाव कार्य चल रहा है। अब तक हमने आठ घायल लोगों को बचाया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। एक महिला को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया... अभी भी दो-तीन लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

 


Trending Videos

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, एमसीडी, डीडीएमए और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय पुलिस और दमकल की टीमें करीब 15 से 20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। इसके बाद एनडीआरएफ ने भी राहत एवं बचाव अभियान संभाल लिया। मलबे को हटाने के साथ आसपास के हिस्से को खाली कराया गया और देर तक यह जांच चलती रही कि कहीं कोई व्यक्ति मलबे में फंसा तो नहीं है।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, करीब 25 वर्ग गज डूसिब की जमीन पर बनी यह इमारत 15 से 20 साल पुरानी थी। शुरुआत में मकान दो मंजिल का था, लेकिन पिछले साल उसके ऊपर दो और मंजिलें बना दी गईं। लोगों का दावा है कि इमारत से सटे हिस्से में पिछले कुछ समय से तोड़फोड़ का काम चल रहा था। इसके चलते जर्जर मकान की नींव और दीवारों पर असर पड़ा और उसकी स्थिति और कमजोर हो गई।

बताया गया कि मंगलवार रात आए भूकंप के बाद मकान में कई जगह दरारें आ गई थीं। इसे देखते हुए मकान मालिक ने इमारत खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, यह प्रक्रिया पूरी हो पाती, उससे पहले ही बुधवार दोपहर करीब 3:10 बजे मकान का अगला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। कुछ ही पलों में पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया। हादसे के बाद इलाके में जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल राहत और बचाव टीमों का ध्यान मलबा पूरी तरह हटाने और किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को खत्म करने पर है।

पांच घायलों के सिर में चोट
मलबे से निकाले गए आठ घायलों को एंबुलेंस के जरिए जीटीबी अस्पताल की आपातकालीन सेवा में पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इनमें सात मरीज 20 से 25 वर्ष की उम्र के हैं, जबकि एक तीन साल का बच्चा है। प्राथमिक जांच के बाद सभी घायलों को चोट के अनुसार अलग-अलग विभागों में भर्ती किया गया है। अस्पताल के मुताबिक, पांच घायलों के सिर में चोट आई है और उनका इलाज न्यूरोसर्जरी विभाग में चल रहा है। वहीं, तीन घायलों को हड्डियों से जुड़ी चोटें होने के कारण ऑर्थोपेडिक विभाग में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है।

 

डीसीपी राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि बुधवार दोपहर को न्यू सीमापुरी में ई-ब्लॉक, ई-401 नंबर वाली चार मंज़िला इमारत के गिरने की सूचना मिली। लगभग 25 वर्ग गज के प्लॉट पर यह इमारत बनी थी। इमारत गिरने से बगल की दो इमारतें भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। अभी तक 8 घायल लोगों को मलबे से निकाला गया, हालांकि इसमे एक 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। अभी भी बचाव व राहत कार्य जारी है। मलबे के अंदर और लोग तो नहीं फंसे है। इसका भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed