{"_id":"6a8e701bca41d7f0ae0501dd","slug":"cm-stated-that-the-water-and-sewer-network-will-be-transformed-through-a-roadmap-worth-56-000-crore-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- 56 हजार करोड़ के रोडमैप से जल-सीवर नेटवर्क का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- 56 हजार करोड़ के रोडमैप से जल-सीवर नेटवर्क का होगा कायाकल्प
Wed, 26 Aug 2026 10:50 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:50 AM IST
सीएम ने कहा कि एडीबी फंड से 70% एडीबी और 30% दिल्ली सरकार खर्च करेगी। वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लान के कमांड एरिया में दो पैकेज मंजूर हुए हैं। जिनमें पैकेज-1 (805 करोड़) और पैकेज-2 (935 करोड़) है।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने जल और सीवर नेटवर्क के कायाकल्प का विजन रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पूरे दिल्ली के लिए 56,000 करोड़ रुपये का वाटर मास्टर प्लान तैयार किया गया है। केंद्र के वित्त मंत्रालय के जरिये एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 2,500 करोड़ का लोन मंजूर हुआ है। इस दौरान जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि एडीबी फंड से 70% एडीबी और 30% दिल्ली सरकार खर्च करेगी। वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लान के कमांड एरिया में दो पैकेज मंजूर हुए हैं। जिनमें पैकेज-1 (805 करोड़) और पैकेज-2 (935 करोड़) है। सीएम ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के 18,000 कर्मचारियों-पेंशनर्स को कैशलेस हेल्थ सुविधा दी गई है और दिल्ली जल बोर्ड कॉलोनियों-लैंड एसेट्स के मैनेजमेंट के लिए ट्रांजिशन एडवाइजर नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि वाटर के साथ ड्रेनेज मास्टर प्लान भी तैयार है। ट्रैफिक पुलिस ने 2025 में जलभराव वाले 169 प्वाइंट चिन्हित किए थे, जिनमें से 60 पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 11,427 करोड़ का ट्रांसफॉर्मेशन : 36.4 लाख लोगों को फायदा, 3,830 किमी नेटवर्क मजबूत होगा। इसे अर्बन चैलेंज फंड से करने का प्रस्ताव - 25% केंद्र, 25% दिल्ली सरकार, 50% लोन/पीपीपी मॉडल। इसके अलावा शकूर बस्ती के हर्ष विहार में 18 एमएलडी का यूजीआर, ओखला के बाटला हाउस (2.2 एमजीडी) और अबुल फजल (3.7 एमजीडी) में यूजीआर-बूस्टर पंप से 2 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और यूजीआर पूरे
द्वारका में 50 एमजीडी, चंद्रावल में 105 एमजीडी और बवाना में 2 एमजीडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरे। बिजवासन, पल्ला, सिरसपुर में यूजीआर पूरे, चंद्रावल कमांड में 1,200 करोड़ की पाइपलाइन विस्तार परियोजना प्रगति पर है।
43.96 वर्ग किमी क्षेत्र, 9 यूजीआर और 8 विधानसभा कवर होंगी
मुखर्जी नगर, मॉडल टाउन, जहांगीरपुरी, आजादपुर, केशवपुरम, पीतमपुरा, शालीमार बाग, त्रिनगर, पश्चिम विहार, रानी बाग, वजीरपुर, अशोक विहार को लाभ
836 किमी का आधुनिक नेटवर्क, जिसमें 570 किमी नई पाइपलाइन
2.15 लाख हाउस कनेक्शन, 100% मीटरिंग, नॉन-रेवेन्यू वाटर को 45% से घटाकर 15% पर लाने का लक्ष्य
सीवर और एसटीपी पर डेढ़ साल में तेजी
28 नए डिसेंट्रलाइज्ड एसटीपी के लिए 2,990 करोड़ के वर्क ऑर्डर जारी
पुराने एसटीपी अपग्रेड के लिए 1,090 करोड़ के ऑर्डर
114 अनधिकृत कॉलोनियों में 2,012 करोड़ से सीवर नेटवर्क पूरा, 1,28,633 घरों को कनेक्शन
276 कॉलोनियों में काम जारी, 647 कॉलोनियों में 5.44 लाख घरों को कनेक्शन प्रगति पर