फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Airport total 14 flight diverted due to heavy rain in Delhi-NCR

'जल' रोड बनी दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव, जाम से रेंगते दिखे वाहन; दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 14 उड़ानें डायवर्ट

Mon, 24 Aug 2026 01:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Aug 2026 01:49 PM IST
सार
Register For Event

Delhi Airport: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण उड़ान संचालन बाधित हुआ है। दो अंतरराष्ट्रीय सहित कुल 14 उड़ानें डायवर्ट की गईं। वहीं दूसरी तरफ बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर जाम की वजह से वाहन रेंगते नजर आए।

विज्ञापन
Delhi Airport total 14 flight diverted due to heavy rain in Delhi-NCR
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में छाए बादलों और बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ जलभराव और लगातार बारिश की वजह से कई उड़ानों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी।

विज्ञापन

Delhi Airport total 14 flight diverted due to heavy rain in Delhi-NCR
दिल्ली में बारिश से जाम - फोटो : भूपेंद्र सिंह

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बुरा हाल
इस पूर्वानुमान के चलते दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। दिल्ली में तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इन तेज हवाओं और बारिश से कई इलाकों का मौसम सुहाना हो गया। बारिश और आंधी ने लोगों को लंबे समय से चली आ रही उमस से राहत पहुंचाईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Airport total 14 flight diverted due to heavy rain in Delhi-NCR
दिल्ली में बारिश से लोग परेशान - फोटो : भूपेंद्र सिंह

दिल्ली एयरपोर्ट से 14 उड़ाने प्रभावित
रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर में उड़ान संचालन बाधित हुआ। कुल 14 उड़ानें डायवर्ट की गईं, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं। इन डायवर्ट की गई उड़ानों में से 11 को जयपुर भेजा गया। जबकि 2 उड़ानें चंडीगढ़ और 1 उड़ान लखनऊ के लिए डायवर्ट की गईं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम उड़ान जानकारी के लिए अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें।

विज्ञापन

Delhi Airport total 14 flight diverted due to heavy rain in Delhi-NCR
जखीरा अंडरपास में जलभराव - फोटो : एएनआई
बारिश से लगा जाम, रेंगते दिखे वाहन
राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह लगभग 11 से दोहर तक बारिश हो रही है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। लोग बारिश से बचकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान दिखे। दुपहिया वाहन चालक पुल के नीचे बारिश से बचाव करते दिखे। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में भारी बारिश के बीच लोग पानी से भरे जखीरा अंडरपास से गुजरते नजर आए।

Delhi Airport total 14 flight diverted due to heavy rain in Delhi-NCR
गुरुग्राम में भी बारिश से जलभराव - फोटो : एएनआई

गुरुग्राम में भारी बारिश से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव
दिल्ली ही नहीं गुरुग्राम में भी बारिश के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। जलभराव के दौरान दुपहिया वाहन चालन मार्ग से गुजरते नजर आए। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed