{"_id":"6acddcf6e2b583b99707dcde","slug":"delhi-chief-minister-rekha-gupta-launched-an-attack-on-the-opposition-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 'इन्हें किसी की परवाह नहीं, पूरे सिस्टम को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं', विपक्ष पर भड़कीं सीएम रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 'इन्हें किसी की परवाह नहीं, पूरे सिस्टम को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं', विपक्ष पर भड़कीं सीएम रेखा
Tue, 13 Oct 2026 12:55 PM IST
Vijay Singh Pundir
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आनंद विहार में वायु प्रदूषण कम करने के उपायों की समीक्षा की। पांच स्थानों पर सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया और नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 'आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक मुहिम शुरू हुई है कि हम सब अपनी जिम्मेदारी के साथ दिल्ली के वायु प्रदूषण के संकट के लिए कार्य करें। उनके नेतृत्व में पिछले दिनों हमने 11 एक्शन पॉइंट दिए थे। 11 एक्शन पॉइंट को उन्होंने दिल्ली में जमीन पर उतारा जहां सबसे बड़ा हॉस्पॉट था। 30 अगस्त को यहां पर 430 AQI था जो आज 92 है।'#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta along with Union Minister for Environment and Forests Bhupender Yadav, Delhi Environment Minister Manjinder Singh Sirsa and others, launches 5 public EV charging stations and inaugurates 13 new CAAQMS Union Minister Bhupender Yadav and CM Rekha Gupta also flag off 150 new electric buses
— ANI (@ANI) October 13, 2026विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'जो अपने आप को विपक्ष कहते हैं ये अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं में इतना ज्यादा घिरे हैं कि इन्हें किसी की परवाह नहीं है। ना कार्यकर्ता की परवाह है, ना जनता की परवाह है ना पत्रकार की परवाह है ना पुलिस की परवाह है। पूरे सिस्टम को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। पूरे देश में एसआईआर का काम हुआ जहां परिणाम इनके अनुकूल आया वहां शांत हैं और जहां इनके अनुकूल नहीं आया वहां इल्जाम लगाते हैं।'