{"_id":"6ad3d5034f0d9adbc5095fbf","slug":"delhi-half-marathon-today-traffic-advisory-issued-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाफ मैराथन आज: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, दिन में 11 बजे तक लागू रहेंगे बदले गए यातायात नियम और डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाफ मैराथन आज: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, दिन में 11 बजे तक लागू रहेंगे बदले गए यातायात नियम और डायवर्जन
Sun, 18 Oct 2026 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:35 AM IST
ट्रैफिक नियम और डायवर्जन सुबह 4:45 बजे से 11:00 बजे तक लागू रहेंगे। मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से करीब 5:10 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली हाफ मैराथन के कारण शहर के कई इलाकों में रविवार सुबह यातायात प्रभावित होने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। करीब 40,000 प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम और डायवर्जन सुबह 4:45 बजे से 11:00 बजे तक लागू रहेंगे। मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से करीब 5:10 बजे शुरू होगी। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है। वे यात्रा से पहले अपना मार्ग तय करें। अतिरिक्त समय लेकर निकलें। सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
प्रभावित मार्ग
भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड और श्री अरबिंदो मार्ग पर डायवर्जन रहेगा। मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग भी प्रभावित होंगे। कर्तव्य पथ, रफी अहमद किदवई मार्ग और सेवा तीर्थ सर्किल पर यातायात बदलेगा। मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड, चौथी एवेन्यू और कोटला रेड लाइट में भी डायवर्जन लागू होगा। सेवा नगर, मेहरचंद मार्केट, राजेश पायलट मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग भी प्रभावित रहेंगे। नीला गुम्बद, क्यू-पॉइंट, जनपथ और आसपास के प्रमुख जंक्शनों पर भी डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन