{"_id":"6a96bdd2689fa4a1d5072da4","slug":"delhi-police-detained-congress-leader-udit-raj-who-was-protesting-outside-rss-headquarters-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शुद्धिकरण’ विवाद: राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन, मनुस्मृति भी जलाई; हिरासत में लिए गए उदित राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शुद्धिकरण’ विवाद: राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन, मनुस्मृति भी जलाई; हिरासत में लिए गए उदित राज
Tue, 01 Sep 2026 05:28 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:28 PM IST
दिल्ली में केशव कुंज स्थित आरएसएस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता उदित राज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता उदित राज को दिल्ली में केशव कुंज स्थित आरएसएस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उदित राज अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। यह एफआईआर हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Congress leader Udit Raj says, "I have been detained. I came to the Keshav Kunj RSS headquarters... I burnt the Manusmriti. Our leader Mallikarjun Kharge was disrespected, and an FIR has been registered against Rahul Gandhi..." https://t.co/OcGMhKH951 pic.twitter.com/zWkmyyMFmh
— ANI (@ANI) September 1, 2026
विज्ञापन
हिरासत में लिए जाने के बाद उदित राज ने कहा कि 'मुझे हिरासत में लिया गया है। मैं केशव कुंज स्थित आरएसएस मुख्यालय आया था। मैंने मनुस्मृति जलाई। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया गया और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।'
विज्ञापन