{"_id":"6ab58c810993b572f104bd30","slug":"delhi-three-people-including-an-e-rickshaw-driver-stabbed-for-resisting-a-robbery-one-dead-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लूट का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक समेत तीन पर चाकू से हमला, मरघट वाले बाबा फ्लाईओवर के पास एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लूट का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक समेत तीन पर चाकू से हमला, मरघट वाले बाबा फ्लाईओवर के पास एक की मौत
Fri, 25 Sep 2026 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:18 AM IST
इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
कश्मीरी गेट इलाके में बृहस्पतिवार रात ई-रिक्शा सवारों से लूट के प्रयास के दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान प्रभात के रूप में हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब 7.30 बजे मरघट वाले बाबा फ्लाईओवर के पास हुई। बदमाशों ने ई-रिक्शा में सवार महिला और अन्य यात्रियों से लूटपाट की कोशिश की थी। विरोध करने पर हमलावरों ने चाकू से वार किए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक प्रभात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल ई-रिक्शा चालक और एक अन्य सवारी का इलाज जारी है। बताया कि वे अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
विज्ञापन