फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing at house of a Pitampura based bookie Google

बुकी गूगल के घर पर फायरिंग: 'तुझे और तेरे परिवार को कच्चा चबा जाऊंगा', अब कर दी फायरिंग; लॉरेंस ने दी थी धमकी

Wed, 28 Oct 2026 04:32 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 28 Oct 2026 04:32 PM IST
सार
Register For Event

पीतमपुरा में बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर फायरिंग हुई, कार पर गोलियां लगीं पर कोई हताहत नहीं हुआ। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Firing at house of a Pitampura based bookie Google
Delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी के पीतमपुरा में रहने वाले बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर छह राउंड फायरिंग हुई है। मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने छह से ज्यादा राउंड फायरिंग की। पांच गोलियां दुबई बेस बुकी गूगल की कार में लगी हैं, एक-दो गोली पड़ोसी मकान में लगी हैं। हमलावरों की सख्या दो थी और मोटरसाइकिल पर आए थे। हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की समाचार नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। दूसरी तरफ उत्तर-पश्मिची जिले की नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि बुधवार देर शाम तक हमलावरों का कुछ पता नहीं लगा था। पुलिस अधिकारी ने बता रहे हैं कि साहिल को पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी।

विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फायरिंग की ये घटना बुधवार सुबह पांच बजे की है। लोक विहार, ए-ब्लाक प्रीतम पुरा में रहने वाले साहिल जैन ने पुलिस को सुबह पीसीआर कॉल की थी कि मेरी कार-डीएल 2सी- ए2 290-- फायरिंग हुई। मेरी गाड़ी में तीन से पांच गोलियां लगी हैं। सामने वाले घर पर गोलियां लगी हैं। कॉलर साहिल ने ये भी बताया कि मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए थे। सूचना के बाद जिले के सभी आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पीड़ित साहिल जैन मिले। क्राइम टीम को मौके पर तुरंत बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक जगह आरोपी फायरिंग करते व फरार होते हुए नजर आ रहे हैं, मगर उसमें ज्यादा स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमें भी पहुंचीं। घटना के बाद जिले में नाकेबंदी कर दी गई थी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि साहिल पर अवैध कॉल सेंटर के कारोबार का भी आरोप है। साहिल जैन ने पुलिस को बताया है कि साल 2021 में लारेंस बिश्नोई ने खुद कॉल करके धमकी दी थी। लारेंस बिश्नोई ने कॉल पर धमकी देते हुए कहा था ‘तुझे और तेरे परिवार को कच्चा चबा जाऊंगा’। इस मामले में लारेंस बिश्नोई का साहिल यानि गूगल को धमकी देने वाला ऑडियो भी वायरल हुआ था। वहीं उस ऑडियों क 6 साल बाद हुई इस घटना के बाद अब पुलिस फायरिंग की जांच में जुट गई है और साहिल से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

यह बोले पुलिस अधिकारी
उत्तर-पश्चिम जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया, "सुबह करीब पांच बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। घटना का संज्ञान लेते हुए हमने तुरंत क्राइम टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी। हम साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed