{"_id":"6ae448593802f748f40e50ec","slug":"fresh-bomb-threats-to-several-schools-in-delhi-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर बम की धमकी से हड़कंप: कई स्कूलों आया ईमेल, जांच में जुटी पुलिस; बार-बार अभिभावक हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर बम की धमकी से हड़कंप: कई स्कूलों आया ईमेल, जांच में जुटी पुलिस; बार-बार अभिभावक हो रहे परेशान
Fri, 30 Oct 2026 01:04 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:04 PM IST
दिल्ली के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वह धमकी के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना से अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
दिल्ली स्कूल बम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के कई स्कूलों को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। लुटियंस दिल्ली के हुमायूं रोड स्थित एसपीवी और आरएस जूनियर मॉडर्न स्कूल भी धमकी पाने वाले स्कूलों में शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जल्द घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
बार-बार स्कूलों को मिल रही बम धमकियों ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की जांच की। अब तक की जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है और धमकियों के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से घबराने के बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने तथा अपुष्ट सूचनाएं सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन