{"_id":"6a88b9ba0fbcc1fe35007317","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110531-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दीवार फांदकर किसान के घर में घुसे चोर, 40 लाख के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दीवार फांदकर किसान के घर में घुसे चोर, 40 लाख के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
मुरादनगर। भिक्कनपुर गांव में किसान के घर हुई चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर। भिक्कनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने 40 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
गांव निवासी किसान शिवदत्त शर्मा ने बताया कि रात खाना खाने के बाद सभी सदस्य अपने कमरों में सो गए थे। रात करीब दो बजे अचानक आंख खुलने पर वह बरामदे में आए तो कमरों के ताले टूटे मिले। परिवार के अन्य सदस्यों को जगाकर सामान की जांच की तो अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर 40 लाख से अधिक के सोने-चांदी के गहने और 10 हजार रुपये नकद ले गए। परिजनों ने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने पहले घर की गतिविधियों पर नजर रखी और सभी के गहरी नींद में सोने पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत है।
विज्ञापन
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाई जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।