फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram hit and run case SIT formed to investigate case

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: केस की जांच के लिए एसआईटी गठित, एसीपी करेंगे निगरानी; दो अन्य युवकों की भी तलाश

Wed, 16 Sep 2026 09:48 PM IST
Akash Dubey एजेंसी, गुरुग्राम
एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Wed, 16 Sep 2026 09:48 PM IST
सार
Register For Event

गोल्फ कोर्स रोड पर महिला राइडर सिया को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन
Gurugram hit and run case SIT formed to investigate case
गुरुग्राम हिट एंड रन मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह एसआईटी एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की निगरानी में पूरे मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन

यह था पूरा मामला
रविवार सुबह महिला राइडर सिया अपने साथियों के साथ गोल्फ कोर्स रोड से गुजर रही थीं। आरोप है कि सफेद रंग की सियाज कार में सवार युवकों ने उनका पीछा किया और विरोध करने पर जानबूझकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
सिया ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सोमवार को वायरल वीडियो के आधार पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की। मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली के कालकाजी स्थित सिया के घर पहुंचकर बयान दर्ज किए। बाद में उन्हें गुरुग्राम लाकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए और मेडिकल कराया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को ही कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा के पास से गिरफ्तार किया था। उसके साथ कार में मौजूद लवनिश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। दोनों आरोपी अब पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

दो अन्य युवकों का पुलिस लगा रही पता
क्राइम ब्रांच के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आरोपियों को दौसा के पास से गिरफ्तार करने के बाद लगातार पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को रात को भी कई घंटे तक पूछताछ का दौर चला। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वारदात के दौरान कार में कल्याण व लवनिश के अलावा इनके दो अन्य साथी भी थे। वे दोनों बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। आरोपियों ने उनके नाम भी पुलिस को बताए हैं। सूत्र ने केस की संगीनता के चलते आरोपियों के नाम फिलहाल बताने से मना कर दिया। पुलिस अब उन दोनों युवकों की भूमिका का पता लगा रही है। संभव है कि जल्द ही उन्हें भी मामले में पुलिस गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed