फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi PhD student Manish Anand died during treatment

आईआईटी दिल्ली के पीएचडी छात्र की मौत: किडनी-लीवर खराब होने से था परेशान, दो महीने पहले उठाया था ये कदम

Sun, 04 Oct 2026 03:28 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 04 Oct 2026 03:28 PM IST
सार
Register For Event

ईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रहे पूर्णिया निवासी मनीष आनंद की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र किडनी और लीवर की बीमारी से जूझ रहा था। करीब दो महीने पहले मुनिरका स्थित कमरे में उसने खुद को गंभीर चोट पहुंचाई थी।

विज्ञापन
IIT Delhi PhD student Manish Anand died during treatment
IIT Delhi - फोटो : IIT Official

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली में आईआईटी से पीएचडी कर रहे छात्र मनीष आनंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। मनीष मूल रूप से बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, मनीष किडनी और लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, बीमारी के कारण मनीष काफी परेशान था। करीब दो महीने पहले उसने दक्षिण दिल्ली के मुनिरका स्थित अपने कमरे के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया था। इस दौरान उसने खुद को गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

एम्स में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनीष का बड़ा भाई 2025 बैच का आईएफएस अधिकारी है। मामले में किशनगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि छात्र की मौत को लेकर परिजनों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed