फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light showers in Delhi maximum temperature dropped by five degrees

कल का मौसम: राजधानी में पड़ी फुहारें, अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरा, जानिए कैसी होगी सप्ताह की शुरुआत

Sun, 06 Sep 2026 10:23 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 06 Sep 2026 10:23 PM IST
सार
Register For Event

रविवार को बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री घटकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Light showers in Delhi maximum temperature dropped by five degrees
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन से मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार को राजधानी में सुबह से शाम तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री घटकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के गंगानगर, चुरू, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, सतना, रांची, बांकुरा, त्रिपुरा होते हुए मानसून का एक सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण गुजरात से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक एक अन्य सिस्टम बना हुआ है। रविवार को दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली-आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना, जिससे दो-तीन दौर में बारिश हुई। सफदरजंग में 32.2 मिमी, छतरपुर में 50 मिमी, पालम में 40.5 मिमी, रिज में 38 मिमी, नारायणा में 41 मिमी और लोधी रोड में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक एक-दो दौर में हल्की से तेज बारिश और शाम को भी बारिश की संभावना जताई है। कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन

पूर्वानुमान
न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय (Sunrise): सुबह 06:02 बजे
सूर्यास्त (Sunset): शाम 18:38 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed