{"_id":"6ab74051254d00dca4007bde","slug":"massive-fire-breaks-out-at-a-factory-in-delhi-s-samaypur-badli-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: समयपुर बादली में फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: समयपुर बादली में फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Sat, 26 Sep 2026 09:17 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:17 AM IST
दमकल विभाग के अनुसार, रात करीब 12.35 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। आस पास के दमकल कार्यालय से तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वहां पहुंचे दमकल अधिकारियों ने आग की भयावहता को देखते हुए सात और गाड़ियों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में शुक्रवार देर रात एक प्लास्टिक मोल्डिंग फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अनुसार, रात करीब 12.35 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। आस पास के दमकल कार्यालय से तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वहां पहुंचे दमकल अधिकारियों ने आग की भयावहता को देखते हुए सात और गाड़ियों को मौके पर बुला लिया। इसी बीच दमकल विभाग को सूचना मिली कि आग में तीन कर्मचारी धर्मवीर (32), मोहम्मद शाहरुख (41) और अमित (34) मामूली रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय लोग अंबेडकर अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
इधर दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। जांच में पता चला कि फैक्टरी में प्लास्टिक मोल्डिंग का काम होता था। दमकल विभाग के मुताबिक फैक्टरी बेसमेंट, भूतल, पहली और दूसरी मंजिल के अलावा छत पर बने अस्थायी ढांचे वाली थी। फैक्टरी करीब 250 वर्ग गज क्षेत्र में बनी थी। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली। तड़के करीब तीन बजे आग को काबू कर लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन