{"_id":"6ac742ef415becc533005ddf","slug":"matia-mahal-aap-mla-iqbal-praises-rahul-gandhi-during-protest-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के बीच प्रशंसा: मटिया महल से 'आप' विधायक ने की राहुल गांधी की खुलकर तारीफ, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन के बीच प्रशंसा: मटिया महल से 'आप' विधायक ने की राहुल गांधी की खुलकर तारीफ, जानें क्या कहा
Thu, 08 Oct 2026 12:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:46 PM IST
आम आदमी पार्टी के विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के विधायक नहीं हैं, पर राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठा रहे हैं, जो सराहनीय है।
विज्ञापन
राहुल गांधी और आले मोहम्मद इकबाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस समेत विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के मटिया महल से विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खुलकर तारीफ की है।
विज्ञापन
आले इकबाल ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के विधायक नहीं हैं। इकबाल ने राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाने की सराहना की। उन्होंने इस प्रयास को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
मैं कांग्रेस पार्टी का विधायक नहीं हूँ लेकिन लोकतंत्र की हिफाज़त के लिए राहुल गांधी जी जिस तरह मजबूती से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं वह काबिल-ए-तारीफ है। आज देश का हर नागरिक और खासकर युवा लोकतंत्र की रक्षा की इस लड़ाई में अपनी आवाज़ बुलंद कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी जी ने करोड़ों लोगों की आवाज़ बनने और लोकतंत्र के लिए मजबूती से खड़े होने की भूमिका निभाई है। @RahulGandhi
विज्ञापन विज्ञापन— Aaley Muhammad Iqbal (@AaleyIqbal) October 7, 2026
विधायक ने कहा कि आज देश का हर नागरिक, विशेषकर युवा, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहा है। विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी लाखों लोगों की आवाज बने हैं। उन्होंने लोकतंत्र के लिए मजबूती से खड़े होने की भूमिका निभाई है।