{"_id":"6abfd38fe1a43670840d798e","slug":"metro-station-in-delhi-that-was-closed-due-to-sir-protest-has-resumed-normal-operations-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो अपडेट: प्रदर्शन के चलते बंद किए गए स्टेशन अब खुले, सभी गेट से यात्रियों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो अपडेट: प्रदर्शन के चलते बंद किए गए स्टेशन अब खुले, सभी गेट से यात्रियों की आवाजाही शुरू
Fri, 02 Oct 2026 09:23 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:23 PM IST
जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों के द्वार बंद कराए थे। अब दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर प्रवेश-निकास और नई दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खोल दिए गए हैं। सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य हो गई है। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।
दरअसल, शुक्रवार को जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कराए थे। अब इन सभी स्टेशनों को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।
इन मेट्रो स्टेशनों पर बंद की गई थी प्रवेश और निकास की सुविधा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार सुबह घोषणा की थी कि अगली सूचना तक कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी। जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली और रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद किया गया था। अब इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास की सुविधा सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।

हिरासत में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, आतिशी और संजय सिंह के साथ-साथ कुछ छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
राजनीतिक दल और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और अन्य छात्र संगठनों के सदस्य मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थल पर किसी भी अनधिकृत जमावड़े को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।