फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: मुनाफा के मायाजाल में फंस गया कारोबारी, गंवा दिए 1.13 करोड़ रुपये

Wed, 19 Aug 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
- पहले 50 हजार लगाए, खाते में आए 9 हजार रुपये, व्हाट्सऐप ग्रुप में दिख रही थी मुनाफे की राशि
विज्ञापन

- शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा, रकम निकालने पर ठगों ने मांगे और पैसे
- स्क्रीन पर मुनाफा देख उत्साहित कारोबारी ने गंवा दिए 1.13 करोड़ रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच नोएडा के एक कारोबारी को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने पहले कारोबारी से 50 हजार रुपये निवेश कराए। इसके बाद उनके खाते में 9 हजार रुपये का मुनाफा दिखाकर भरोसा जीत लिया। जालसाजों के झांसे में आए कारोबारी ने अलग-अलग समय पर कुल 1.13 करोड़ रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। रकम वापस निकालने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उनसे और पैसे की मांग शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ।
सेक्टर-49 के रहने वाले 42 वर्षीय कारोबारी ने साइबर थाना पुलिस से शिकायत की है कि दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया। उसने निवेश से अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा देते हुए बीएनआई स्टॉक मार्केट कोच मुंबई नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में शेयर बाजार से संबंधित जानकारी और निवेश के फायदे बताए जाते थे। इसके बाद कारोबारी को एक वेबसाइट पर आईडी बनवाकर निवेश करने के लिए कहा गया। शुरुआत में पीड़ित ने 50 हजार रुपये लगाए। कुछ समय बाद उन्हें 9 हजार रुपये का रिटर्न दिखाया गया। इससे कारोबारी को जालसाजों पर भरोसा हो गया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पैसों की मांग तो हुआ शक : भरोसा होने के बाद ठगों ने धीरे-धीरे निवेश की रकम बढ़ाने के लिए दबाव बनाया। पीड़ित ने कई चरणाें में कुल 1.13 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। मार्च 2026 में जब कारोबारी को पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने वेबसाइट के माध्यम से अपनी रकम निकालने का प्रयास किया। रकम निकालने के बजाय आरोपियों ने उनसे अतिरिक्त पैसे जमा करने को कहा। इस पर कारोबारी को शक हुआ। उन्होंने व्हाट्सऐप पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन पहले तो आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया और बाद में कॉल भी उठानी बंद कर दी। जून में कारोबारी को लगा कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों, वेबसाइट और व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। लेनदेन के आधार पर रकम की आगे की जांच भी की जा रही है। - शैव्या गोयल, डीसीपी साइबर।

ऐसे बचें निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से
- शेयर बाजार या निवेश से जुड़े किसी अनजान व्हाट्सऐप या टेलीग्राम ग्रुप में मिले संदेशों पर आंख बंदकर भरोसा न करें।
- शेयर बाजार में निश्चित या डबल मुनाफे की गारंटी देने वाला कोई भी ऑफर संदिग्ध हो सकता है।
- ठग कई बार शुरुआत में थोड़ी रकम वापस करके पीड़ित का भरोसा जीतते हैं। इसके बाद बड़ी रकम निवेश कराने का जाल बिछाया जाता है।
- किसी वेबसाइट, एप या कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता और संबंधित नियामक संस्थाओं से पंजीकरण की जानकारी जरूर जांचें।
- साइबर ठगी का पता चलते ही देरी न करें। तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed