{"_id":"6a870f9066c0a2f20c0f85dc","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103661-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एचपीसीएल के स्टोर से जरूरी सामग्री चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एचपीसीएल के स्टोर से जरूरी सामग्री चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के स्टोर से सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन (सीजीडी) परियोजना से जुड़ी लाखों रुपये की सामग्री चोरी का मामला सामने आया है। मैनपुरी-कन्नौज भौगोलिक क्षेत्र के जेई हेड सीजीडी राम रतन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एचपीसीएल पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) के प्राधिकरण के तहत विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के विकास और संचालन का महत्वपूर्ण कार्य करती है। कासना स्थित पुराने एलपीजी प्लांट ग्रैंड वेनिस मॉल के मुख्य द्वार के सामने सूरजपुर साइट-4 में परियोजना सामग्री के भंडारण के लिए एक स्टोर स्थापित किया गया था। जहां एचपीसीएल के अधिकृत ठेकेदारों और एजेंसियों को आवश्यकतानुसार सामग्री जारी की जाती थी। 6 अगस्त को कासना स्टोर में उपलब्ध सामग्री का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान स्टॉक रिकॉर्ड में बड़ी विसंगति सामने आई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।