{"_id":"6a85d76fd2dd8315120ec5e0","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4628040-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवेश के नाम पर झांसा, दो लोगों से 16 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवेश के नाम पर झांसा, दो लोगों से 16 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवेश के नाम पर झांसा, दो लोगों से 16 लाख की साइबर ठगी- व्हाट्सऐप पर पहले दोस्ती, फिर शेयर बाजार में निवेश का दिया लालच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में मोटी कमाई का लालच देकर दो लोगों को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने व्हाट्सएप के जरिये दोनों से संपर्क किया और उन्हें निवेश में कई गुना मुनाफा होने का भरोसा दिया। अलग-अलग मामलों में पीड़ितों से करीब 16 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। दोनों मामलों में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-49 में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पीड़ित के अनुसार नवंबर 2025 में उनके व्हाट्सऐप पर एक महिला का मैसेज आया। बातचीत के दौरान महिला ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया। बातों पर विश्वास कर पीड़ित ने अलग-अलग चरणों में करीब 7 लाख निवेश कर दिए। जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो तरह-तरह की शर्तें बताकर और पैसे जमा करने को कहा गया। इस पर उन्हें ठगी का शक हुआ।
दूसरी घटना सेक्टर-100 की है। यहां रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग से भी व्हाट्सएप के जरिये संपर्क किया गया। आरोपी ने निवेश में भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया। झांसे में आने के बाद पीड़ित ने अलग-अलग खातों में करीब 9 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम वापस लेने की कोशिश करने पर उन्हें परेशानी होने लगी और आरोपियों से संपर्क भी नहीं हो सका। पीड़ित ने 14 फरवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर थाने में दोनों प्राथमिकी दर्ज की गई है और बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।