{"_id":"6adce2d0bbb0af8e830231da","slug":"temperature-drops-in-several-areas-of-noida-due-to-rain-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न: नोएडा के कई सेक्टरों में बूंदाबांदी, तापमान गिरा; मौसम विभाग का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न: नोएडा के कई सेक्टरों में बूंदाबांदी, तापमान गिरा; मौसम विभाग का अलर्ट
Sat, 24 Oct 2026 10:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:24 PM IST
नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ली है। नोएडा के कई सेक्टरों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली, गाजियाबाद और इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
नोएडा में बारिश
- फोटो : अमर उजाला GFX
विस्तार
नोएडा में अचानक मौसम बदलने से कई सेक्टरों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को मौसम में बदलाव महसूस हुआ। बारिश की बूंदों के साथ ही शहर में बढ़ते प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद भी जगी है। वहीं दिल्ली, गाजियाबाद और इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्तूबर 2026 को रात 9:40 बजे जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो घंटे यानी रात 11:40 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
दिल्ली के प्रीत विहार, आईटीओ और अक्षरधाम के अलावा एनसीआर के इंदिरापुरम और गाजियाबाद में छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।