{"_id":"6a85d5b4da0d7487680ceb0f","slug":"traffic-lights-go-out-during-the-rain-causing-traffic-jams-noida-news-c-1-noi1095-4628133-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश में बुझ जाती हैं ट्रैफिक लाइटें, लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश में बुझ जाती हैं ट्रैफिक लाइटें, लगता है जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होते ही शहर के कई ट्रैफिक सिग्नल बंद हो जाते हैं। इससे प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ जाम की स्थिति बन जाती है। बारिश के दौरान कुछ प्रमुख स्थानों को छोड़कर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती भी नहीं होती, जिससे वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करना मुश्किल हो जाता है।
विश्वकर्मा मार्ग, सेक्टर-56, रजनीगंधा चौक और चिल्ला समेत कई स्थानों पर बारिश के साथ ट्रैफिक लाइटें बंद पड़ने की समस्या सामने आती है। कई सिग्नलों पर बिजली जाने की स्थिति में बैकअप की व्यवस्था नहीं है। जहां बैकअप उपलब्ध है, वहां भी वह करीब 15 मिनट तक ही काम कर पाता है। इसके बाद सिग्नल बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नलों पर बैकअप व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ इस संबंध में वार्ता की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी सिग्नल व्यवस्था सुचारु रखी जा सके।