{"_id":"6a9ccb72b3ca2cbe5c0c2229","slug":"pm-modi-traveled-by-metro-for-the-13th-time-in-11-years-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 11 साल में 13वीं बार मेट्रो में सफर पर निकले पीएम मोदी, छात्रों और यात्रियों से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 11 साल में 13वीं बार मेट्रो में सफर पर निकले पीएम मोदी, छात्रों और यात्रियों से की बातचीत
Sun, 06 Sep 2026 07:40 AM IST
Vijay Singh Pundir
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:40 AM IST
वर्ष 2023 के बाद यह प्रधानमंत्री की दिल्ली मेट्रो में पहली यात्रा है। सितंबर 2023 में यशोभूमि के उद्घाटन के दौरान उनकी मेट्रो यात्रा को 12वीं यात्रा बताया गया था। शनिवार की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री अब तक 13 बार दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मेट्रो से किया सफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो से पहुंचे। मेट्रो में उनके हाथ में कार्ड था। सफर के दौरान उन्होंने छात्रों और अन्य यात्रियों से बातचीत की।
विज्ञापन
वर्ष 2023 के बाद यह प्रधानमंत्री की दिल्ली मेट्रो में पहली यात्रा है। सितंबर 2023 में यशोभूमि के उद्घाटन के दौरान उनकी मेट्रो यात्रा को 12वीं यात्रा बताया गया था। शनिवार की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री अब तक 13 बार दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने करीब 11 साल पहले दिल्ली मेट्रो से सफर की शुरुआत की थी। अप्रैल 2015 में उन्होंने पहली बार धौला कुआं से द्वारका तक मेट्रो की सवारी की थी। उन्हें राष्ट्रीय खुफिया अकादमी के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। वीवीआईपी आवाजाही से सड़क पर आम लोगों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए उन्होंने मेट्रो से जाने का फैसला किया था। पहली यात्रा के बाद उन्होंने मेट्रो के सफर को सुखद अनुभव बताया था। इसके बाद अलग-अलग मौकों पर प्रधानमंत्री ने मेट्रो का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
इससे पहले 2023 में छात्रों से पीएम का हुआ था संवाद
30 जून 2023 को प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की थी। उनके साथ करीब 30 छात्र भी सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डिजिटल अर्थव्यवस्था, तनाव से निपटने और पर्यावरण समेत कई विषयों पर बातचीत की थी। उस यात्रा को उनकी 11वीं दिल्ली मेट्रो यात्रा बताया गया था। इसके करीब ढाई महीने बाद 17 सितंबर 2023 को अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री फिर मेट्रो में सवार हुए।
उन्होंने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक यात्रा की। यशोभूमि के उद्घाटन से जुड़ी इस यात्रा को उनकी 12वीं मेट्रो यात्रा बताया गया था। वापसी में भी उन्होंने मेट्रो से सफर किया और यात्रियों से बातचीत की थी।