फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police issue advisory regarding traffic congestion on Raksha Bandhan

ट्रैफिक एडवाइजरी: आज रक्षाबंधन पर लग सकता है भीषण जाम, आनंद विहार के लिए अलर्ट; गाजियाबाद जाने वाले ध्यान दें

Fri, 28 Aug 2026 08:21 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Aug 2026 08:21 AM IST
सार
Register For Event

Traffic Advisory On Rakshabandhan: रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। उत्तर प्रदेश और एनसीआर जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। इससे आनंद विहार इलाके में भारी जाम लग सकता है।

विज्ञापन
Police issue advisory regarding traffic congestion on Raksha Bandhan
रक्षाबंधन पर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर दिल्ली से उत्तर प्रदेश और एनसीआर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से आनंद विहार इलाके में जाम की आशंका है। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आईएसबीटी, रोड नंबर-56, विकास मार्ग और एनएच-9 पर अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अंतरराज्यीय बसों और निजी वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते रोड नंबर-56 पर दबाव रहेगा, जबकि विकास मार्ग पर गाजियाबाद जाने वाले वाहनों की भीड़ बढ़ सकती है। एनएच-9 पर दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद के बीच आवाजाही के कारण जाम की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि आनंद विहार आईएसबीटी या रोड नंबर-56 जाना अनिवार्य न हो तो इन मार्गों से बचें। 

विज्ञापन

जाम से बचने के लिए रोड नंबर-57 और अन्य वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। एनएच-24 और एनएच-9 पर यात्रा करते समय डायवर्जन और पुलिस निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी गई है। यात्रियों को मेट्रो सेवा का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed