फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain in Delhi-NCR from September 11 to 16 weaher update today

फिर मानसून की वापसी!: दिल्ली-एनसीआर में 16 सितंबर तक बारिश, तापमान में आएगी गिरावट; जानें कैसा रहेगा मौसम?

Thu, 10 Sep 2026 10:58 AM IST
अनुज कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 10:58 AM IST
सार
Register For Event

दिल्ली में एक बार फिर मानसून लौटने वाले है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 से 16 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Rain in Delhi-NCR from September 11 to 16 weaher update today
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की गतिविधियों में बदलाव के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। 11 से 16 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


आज ऐसा रहेगा दिल्ली में मौसम
10 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है, अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 11 सितंबर को हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। 12 सितंबर को मध्यम बारिश की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 
विज्ञापन


11 से 16 सितंबर तक मौसम विभाग की चेतावनी
13 सितंबर को हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। 14 सितंबर को भी हल्की बारिश के आसार हैं, तापमान 31 से 26 डिग्री और आर्द्रता 90 से 75 फीसदी के बीच रहेगी। 15 सितंबर को तापमान 31 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश से वातावरण में धूल और प्रदूषक कण नीचे बैठ सकते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में अस्थायी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की हवा में हुआ सुधार
केंद्रीय प्रदूषण निगरानी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 100 से ऊपर दर्ज किया गया है। बवाना में एक्यूआई 247 के साथ सबसे खराब स्थिति रही। अलीपुर में 142, अशोक विहार में 143, आया नगर में 109, बुराड़ी क्रॉसिंग में 125, चांदनी चौक में 151 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 112 एक्यूआई दर्ज हुआ। आनंद विहार (91) और कैंटोनमेंट एरिया (92) में हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही।


एनसीआर में प्रदूषण का स्तर
नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 218, सेक्टर-62 में 133 और सेक्टर-116 में 198 दर्ज किया गया। सेक्टर-125 और सेक्टर-116 में हवा की गुणवत्ता विशेष रूप से खराब रही। गाजियाबाद में गोविंदपुरम (64), इंदिरापुरम (65) और लोनी (96) में स्थिति बेहतर थी। इसके विपरीत, संजय नगर में 172, वसुंधरा में 166 और वेद विहार-लोनी में 170 एक्यूआई दर्ज हुआ। यह दर्शाता है कि एक ही शहर के विभिन्न हिस्सों में वायु गुणवत्ता में काफी अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed