फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Search continues for the third day for the teenager who fell into an open drain in Jasola

तीसरे दिन भी लापता मिथुन: दिल्ली के खुले नाले में बह गया था 15 वर्षीय किशोर, परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

Mon, 24 Aug 2026 09:24 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 24 Aug 2026 09:24 AM IST
सार
Register For Event

जसोला में शनिवार दोपहर पतंग पकड़ने के दौरान 15 वर्षीय मिथुन खुले नाले में गिर गया था।उसकी तलाश में एनडीआरएफ, दमकल, डीडीएमए समेत कई एजेंसियों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Search continues for the third day for the teenager who fell into an open drain in Jasola
नाले में गिरा मिथुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरिता विहार के जसोला में खुले गंदे नाले में गिरे किशोर का तीसरे दिन भी पता नहीं चल पाया। सर्च अभियान तीसरे दिन भी जारी है। शनिवार दोपहर पतंग पकड़ने के दौरान 15 वर्षीय मिथुन नाले में गिर गया था। जिसके बाद शनिवार और रविवार को सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन

उसकी तलाश में एनडीआरएफ, दमकल, डीडीएमए समेत कई एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इससे नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार को सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सर्च ऑपरेशन तेज करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि नाले में तेज बहाव और घनी झाड़ियों के बावजूद तलाश प्रभावी तरीके से नहीं की जा रही है। उनका कहना था कि संबंधित एजेंसियां नाले में उतरकर तलाशी लेने के बजाय लकड़ी के सहारे पानी में जांच कर रही हैं। समय रहते गंभीरता से तलाश की जाती तो मिथुन का पता चल सकता था। लोगों ने प्रशासन से आधुनिक उपकरणों और पर्याप्त संसाधनों के साथ अभियान चलाने की मांग की।

विज्ञापन

वहीं, एनडीआरएफ के मुताबिक, नाले में पानी का बहाव काफी तेज है। इसके अलावा आसपास घनी झाड़ियां होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है।

बेटे की तलाश में खुद नाले में उतर गया पिता
सर्च ऑपरेशन के बावजूद जब बेटे का कोई पता नहीं चला तो उसके पिता अवधेश खुद नाले में उतर गए। गंदे और तेज बहाव वाले पानी के बीच वह अपने बेटे को तलाशते रहे। परिजनों का कहना है कि मिथुन के मिलने तक तलाशी अभियान बंद नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed